ChandigarhPunjab News: Chief Minister Bhagwant Mann ने उड़ाई Pakistan CM की खिल्ली,...

Punjab News: Chief Minister Bhagwant Mann ने उड़ाई Pakistan CM की खिल्ली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे पंजाब विजन-2047 में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर बात के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं सीएम मान ने पराली के धुएं को लेकर पाकिस्तानी पंजाब की CM मरियम नवाज का मजाक उड़ाया। इस दौरान सीएम मान ने तंज भरे लहजे में कहा- ”एक पाकिस्तानी पंजाब की मुख्यमंत्री है मरियम, नवाज शरीफ की बेटी, वह कह रही है कि मैं भगवंत मान को चिट्‌ठी लिखूंगी। आपका धुआं लाहौर आता है। इधर दिल्ली वाले कहते हैं कि आपका धुआं दिल्ली आ रहा है। मैंने कहा कि हमारा धुआं चक्कर ही काट रहा है। जो भी आता है, हमें कहने लग जाता है। मैंने कहा- तू भी चिट्‌ठी लिख ले।”


सीएम ने कहा कि पराली की समस्या के लिए हमें जिम्मेदार ठहराया जाता है। इस मुद्दे पर ब्लेम गेम नहीं होनी चाहिए। इस समस्या के हल के लिए होम वर्क करना होगा। वहीं, फसली विभिन्नता पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को धान के बदले उगाई जाने वाली फसलों पर पूरा मूल्य मिले। यह समस्या मध्य प्रदेश, यूपी और हरियाणा सबकी है। सीएम ने कहा कि चावल पैदा करने से ही पराली पैदा होती है, लेकिन चावल पंजाबियों की डाइट नहीं है। जब अनाज चाहिए तो पंजाब के किसानों को अन्नदाता कहते हैं। फिर कहते हैं पर्चे दर्ज करो।

बता दें कि मरियम शरीफ ने कहा था- अब मैंने बात की है कि देखिए, पाकिस्तान पंजाब, लाहौर में प्रदूषण का इश्यू है। ये डिप्लोमैसी हमें इंडिया के साथ करनी है। मैं सोच रही हूं कि इंडिया में पंजाब के चीफ मिनिस्टर को खत लिखूं कि ये एक सियासी मसला नहीं है। ये एक इंसानी मसला है, जिसके ऊपर हम भी कदम उठा रहे हैं तो इंडियन साइड से भी मैचिंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...