Punjab News: CIA स्टाफ ने पकड़े तीन तस्कर, 400 किलो डोडा चूरा पोस्त और Honda Car बरामद, देखें वीडियो

मोगाः सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते 400 किलो डोडा चूरा पोस्त और एक होंडा सिटी कार समेत 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले में जानकारी देते मोगा एसपीडी बालकृष्णन सिंगला ने कहा कि मोगा CIA स्टाफ मोगा की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। वीरवार को थाना बधनी कलां, निहाल सिंह वाला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इस दौरान सूचना मिली कि जगमीत सिंह निवासी निउर, जिला बठिंडा जो नशा बेचने का धंधा करता है। एक होंडा सिटी कार में डोडा चूरा पोस्त लाकर दाना मंडी निहाल सिंह वाला में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते जगमीत सिंह को पकड़ लिया, तलाशी के दौरान कार से 20 बोरे डोडा चूरा पोस्त (400किलोग्राम) बरामद किया गया।

पूछताछ में जगमीत सिंह ने बताया कि डोडा चूरा पोस्त में से कुछ माल वह प्यारा सिंह निवासी बंभीहा भाई जिला मोगा और कुलवीर सिंह निवासी उगोंके जिला मोगा को देने वाला था। जिसके बाद पुलिस ने जगमीत सिंह, प्यारा सिंह, कुलवीर सिंह पर थाना बधनी कलां में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर पहले कोई बी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...