Breaking NewsPunjab News: CM Bhagwant Mann ने Cabinet Meeting में युवाओं को दी...

Punjab News: CM Bhagwant Mann ने Cabinet Meeting में युवाओं को दी सौगात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

NRI लोगों के लिए 6 नई कोर्ट स्थापित करेंगी सरकार

मोहालीः पंजाब सरकार की आज 4 महीने बाद कैबिनेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि विभिन्न विभागों में 3 हजार पदों पर भर्ती कर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इनमें 2000 पीटीआई टीचर भर्ती होंगे, जबकि सेहत विभाग में 822 पदों पर भर्ती होंगी। एनआरआई लोगों के मसलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए 6 नई कोर्ट स्थापित की जाएगी। यह जानकारी पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। छठें वेतन कमीशन का एरियर विभिन्न चरणों में 2028 तक दिया जाएगा। हालांकि अगर पहले बजट का प्रावधान हो जाता है, तो इसकी अदायगी पहले की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से लोगों को काफी फायदा होगा। 24 व 25 फरवरी को होगा विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया जाएगा। यह मीटिंग दोपहर 12 बजे शुरू हुई मीटिंग तीन बजे तक चली। डॉ. चीमा ने बताया कि जो लोग अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए हैं। उस मामले में अब ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई कर रहे है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि 15 तारीख को दोबारा जहाज आ रहा है, वह भी अमृतसर ही उतर रहा है। उन्होंने कहा इससे साफ होता है कि केंद्र की बीजेपी की सरकार पंजाबियों से नफरत करती है। पंजाबी साफ दिल के लोग है। हम केंद्र सरकार से मांग कर रहे है कि इस जहाज को गुजरात के अहमदाबाद ले जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के तो जहाज में तीस से चालीस लोग होते है। जबकि अन्य लोग दूसरे राज्यों के होते हैं। हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन 24 व 25 फरवरी को बुलाया है। जिसमें पेंडिंग बिल व अन्य बिल पास किए जाएंगे। उन्होंने कहा पंजाब के अंदर जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। उस समय से अब तक सरकार युवाओं को रोजगार देने की तरफ से बढ़ रही है। अब तक 50 हजार से पद भर चुके हैं। जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उसी कड़ी मे, नए पद क्रिएट जा है। गवर्नर आफिस में तीन पद, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी में 22 पद , युवक सेवाएं विभाग तीन पद सृजित किए हैं। पंजाब में स्पोर्ट्स विभाग में स्पेशल 13 डॉक्टर भरने जा रहे हैं, जो कि स्पोर्ट्स इंजुरी से जुड़ा काम देखेंगे। आबकारी व कर विभाग विभाग में 52 ड्राइवर पद भरेंगे। सेहत विभाग में 822 पद भरने जा रहे हैं। इन पदों में लैब टेक्निशियन 119 पद, स्टाफ नर्स 311, मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर 112 पद, मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर मेल 270 पद भरे जा रहे हैं। दो हजार टीचर पीटीआई भर्ती होगी। मेडिकल व शिक्षा खोज क्षेत्र में स्पेशलिस्ट रेसिडेंट डॉक्टर के 97 पद भरने जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...