LudhianaPunjab News: NEET के Students को लेकर CM Mann का एलान, 3...

Punjab News: NEET के Students को लेकर CM Mann का एलान, 3 दिन मुफ्त चलेंगी बसें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः पंजाब में नीट का पेपर देने वाले विद्यार्थियों को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त का सफर मिलेगा। नीट यूजीसी की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद 11 मई को रद्द कर दिया गया था। वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि बहुत से गरीब छात्र NEET की परीक्षा देने जाते हैं, लेकिन उनके पास परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए किराए के पैसे भी नहीं होते। उन्होंने बताया कि जब अरविंद केजरीवाल जी ने छात्रों से बात की, तो बच्चों ने मदद मांगी। इसके बाद पंजाब सरकार ने फैसला किया कि आगामी 20, 21 और 22 जून को NEET परीक्षा देने वाले छात्र पंजाब रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। छात्रों को बस में अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, इसके बाद उन्हें टिकट के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। साथ ही अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं और परीक्षा में उनकी सफलता के लिए प्रार्थना की। आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं पंजाब के दो दिन के दौरे पर हूं ताकि चुनावों के बारे में पंजाब की लीडरशिप के साथ कई मीटिंग कर सकूं। मुझे पूरा भरोसा है कि आम आदमी पार्टी आने वाले चुनावों में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। पंजाब में AAP सरकार को लेकर पॉजिटिविटी है। हमारी सरकार के प्रति प्रो-इनकंबेंसी है, एंटी-इनकंबेंसी नहीं। लोग हमारे कामों की बात कर रहे हैं, जैसे फ्री बिजली, 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस, और खेल के मैदान बनवाना। किसी दूसरी सरकार ने इतना काम नहीं किया। विपक्ष के पास मान साहब को गाली देने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। हम आने वाले चुनावों में अच्छा करेंगे।”
इससे पहले नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा कदम उठाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को 9 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया। CBI का आरोप है कि वह परीक्षा से पहले केमिस्ट्री का पेपर लीक करने की साजिश में शामिल था। बता दें शिवराज रघुनाथ महाराष्ट्र के लातूर में एक RCC कोचिंग संस्थान चलाता है। CBI ने कोर्ट से 10 दिन की कस्टडी मांगी थी। लेकिन जज ने 9 दिन की हिरासत मंजूर करते हुए कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती और अहम दौर में है। एजेंसी को अन्य आरोपियों की पहचान करने, उन्हें पकड़ने और डिजिटल सबूत जुटाने की जरूरत है।
जांच एजेंसी का कहना है कि शिवराज ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर पेपर लीक किया और कुछ छात्रों तक उसकी कॉपी पहुंचाई। उसका नाम आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी से भी जुड़ रहा है, जिसकी जांच जारी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मोबाइल, डिजिटल रिकॉर्ड, कम्युनिकेशन डिटेल और पैसों के लेनदेन की जांच जरूरी है। आरोपी को अब 26 मई को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि 3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...