MohaliPunjab News: स्पेशल सेशन से पहले CM Mann ने बुलाई अहम बैठक,...

Punjab News: स्पेशल सेशन से पहले CM Mann ने बुलाई अहम बैठक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में आई बाढ़ की वजह से हुए नुकसान को लेकर स्पेशल सेशन से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की अहम बैठक आज बुलाई गई। कैबिनेट मीटिंग मुख्यमंत्री के आवास पर रखी गई है। जिसको लेकर मंत्री सीएम के आवास पर पहुंचने शुरू हो गए है। बताया जा रहा हैकि बैठक में प्रभावित लोगों को राहत व मुआवजा देने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। साथ ही सरकार नया कानून लाने की भी तैयारी कर रही है। इसी तरह बाढ़ से 1.99 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित है, जिसकी गिरदावरी का काम चल रहा है।

सरकार प्रभावित किसानों के लिए भी और राहत का एलान कर सकती है। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया था। विधानसभा सत्र को भी बैठक को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही सरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के नियमों में केंद्र से कुछ छूट न मिलने के बाद अब अपने हिस्से के फंड में से कुछ छूट का एलान कर सकती है। इससे पहले सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की स्वीकृति दे दी है।

प्रदेश में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। 2555 गांवों में 3.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब लोगों को पुनर्वास करने के लिए विधानसभा में 26 सितंबर को चर्चा करवाने की तैयारी की जा रही है। 27 और 28 सितंबर को छुट्टी होगी और 29 को फिर से बाढ़ को लेकर दोबारा चर्चा हो सकती है। साथ ही इसी दिन बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नियमों में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। साथ ही बिल भी लाया जा सकता है। विधानसभा सचिव ने विधानसभा सत्र को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...