AmritsarPunjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर CM Mann ने किया रोड...

Punjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर CM Mann ने किया रोड शो, देखेें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसानों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना

अमृतसरः नगर निगम चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पक्ष में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। जहां सीएम मान ने रोड शो के दौरान उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। जो कि हाल गेट से शुरु होकर गोल हट्टी चौक से थोड़ा पहले ही वह उतर गए। जहां उतरने से पहले उन्होंने 5 मिनट की स्पीच दी। इंकलाब जिंदाबाद और बोले सो निहाल के नारों के साथ सीएम मान ने बीच रास्ते रोड शो रुकवाकर स्पीच दी। उन्होंने कहा कि अमृतसर गुरु की पवित्र नगरी और शहीदों की धरती है। उन्हें खुशी है कि उन्हें श्री अमृतसर साहिब में इस बाजार में आने का मौका मिला। खुशी है कि घरों से दकानों से निकलकर लोगों मान सम्मान दिया। एक गाड़ी में सीएम भगवंत मान थे और उससे पीछे की गाड़ी में पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां सहित शहर के सभी विधायक और निकाय चुनावों में खड़े प्रत्याशी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री और आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को बड़ी जीत मिलेगी और आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं और वह पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को कुछ हुआ तो केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। कुवंर विजय प्रताप सिंह के बारे में सवाल पूछने पर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मीडिया को इस रोड शो में यहां पहुंचे नेताओं के बारे में बात करनी चाहिए, लेकिन वे कुवंर विजय प्रताप सिंह के बारे में बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की कि जहां झाड़ू का बटन होगा वहां दबा दें और समझें अपने बच्चों की किस्मत का बटन दबाया है। अमृतसर एक ऐतिहासिक शहर है इसे लाखों लोग देखते हैं और उनका सपना है कि इस शहर को दुनियां में नमूनें का शहर बनाना है। यहां जो पुराना बाजार है और तंग हो गई गलियां, सीवरेज का पानी, गंदे नाले को साफ करना है। इसके लिए सारे प्रोजेकेट्स बने हुए हैं और जल्द शुरु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर को ऐसा बनाना है ताकि जो लोग आते हैं वो कम से कम दो से चार दिन तक यहां रहें ताकि यहां की इकॉनामी बूस्ट हो सके यहां लोग खरीददादी करें। उन्होंने कहा कि एमसी इलेक्शन लोगों की इलेक्शन होती है। जो खड़ा होता है उसे आप जानते हो। अच्छे आदमियों को जिताएं। अगर आपका अपना मेयर, कौंसलर होगा तो काम होंगे। अपनी सरकार खुद बनाएं ताकि जब आपकी मांग यहां से पहुंचेगी तो हमारी गारंटी है अमृतसर के काम नहीं रुकेंगे। उन्होंने शेरों शायरी करते हुए कहा कि हकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...