AmritsarPunjab News: विवाद भड़कने पर कांग्रेस प्रधान Raja Warring ने मांगी माफी,...

Punjab News: विवाद भड़कने पर कांग्रेस प्रधान Raja Warring ने मांगी माफी, श्री अकाल तख्त को भेजा माफीनामा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद विवाद शुरू हो गया। वहीं इस मामले को तूल पकड़ता देख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने माफी मांग ली है। राजा वडिंग ने माफीनामा श्री अकाल तख्त साहिब को भेज दिया है। इंटरव्यू में राजा वड़िंग ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर सुखबीर बादल के लिखे शब्द बोलने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से राजा वड़िंग को चेतावनी जारी कर माफी मांगने के लिए कहा गया था। हालांकि, राजा वड़िंग ने दो दिन पहले ही मीडिया व लोगों के सामने आकर इसके लिए माफी मांग ली थी, लेकिन अब उन्होंने लिखित माफीनामा श्री अकाल तख्त साहिब पर भेज दिया है।

जिसमें राजा वड़िंग ने लिखा है कि, श्री अकाल तख्त साहिब और वहां के जत्थेदार साहब मेरे लिए बहुत आदरणीय हैं। एक विनम्र सिख के रूप में, मैंने हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब के सभी नियमों का पालन किया है और जीवन भर उनका पालन करता रहूंगा। आप जिस स्थान पर हैं उसके बारे में मैं कभी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं सिख परंपरा में रहने वाला एक सिख हूं और पिछले दिनों मेरे द्वारा की गई टिप्पणियां एक अन्य राजनीतिक दल से संबंधित थीं। हालांकि, अगर मैंने अनजाने में इस महान संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है, तो मुझे खेद है। मैं श्री अकाल तख्त साहिब जी के सामने सिर झुकाकर जत्थेदार साहिब जी से माफी मांग रहा हूं।

मैं समझता हूं कि मनुष्य भुल्लनहार होता है और गुरु बख्शनहार होते हैं। मेरी प्रार्थना है कि मेरा उपर्युक्त अपराध क्षमा किया जाए। आप जी का हुक्म हमेशा सर माथे पर। इंटरव्यू के प्रकाशित होने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से आदेश जारी किया था कि राजा वडिंग माफी मांगे। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा था कि ऐसे बयानों से श्री अकाल तख्त साहिब की संप्रभु पहचान और गरिमा को ठेस पहुंची है। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय द्वारा जारी एक लिखित बयान में सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब द्वारा बनाया गया सच्चा राज सिंहासन है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब गुरमत के सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करने वाला सिखों का सर्वोच्च स्थान है और सिख सिद्धांतों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को चाहे वो कितना भी बड़ा उसे बक्शा नहीं जाता।

जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि राजा वडिंग ने अपने राजनीतिक रसूख वाले बयान में श्री अकाल तख्त साहिब की संप्रभुता और गरिमा को गंभीर चोट पहुंचाई है, जो पूरी तरह से असहनीय है। कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी। राजा वडिंग ने इस बयान को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह से माफी मांगी है। उन्होंने जत्थेदार से माफी मांगते हुए कहा था कि उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात कही, लेकिन अगर इससे किसी भी तरह से जत्थेदार साहब की छवि को ठेस पहुंची है तो वह सिर झुकाकर उनसे माफी मांगते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...