Punjab News: सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब परिसर में सेवा निभा रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार किया था। वहीं नारायण को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट से नारायण को जमानत मिल गई। नारायण सिंह चौड़ा लगभग 3 महीने 20 दिन तक न्याय हिरासत में रहा है। नारायण चौड़ा के जमानत की पुष्टि उनके बेटे एडवोकेट बलजिंदर सिंह ने की है।

पिछले साल 4 दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल के तत्कालीन प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे बजे बब्बर खालसा से संबंधित पूर्व आंतकवादी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाई थी। उसने यह हमला सुखबीर सिंह बादल से महज 15 मिनट की दूर पर किया था। उस दौरान सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त द्वारा दी गई धार्मिक सजा भुगत रहे थे। यह उनकी सजा का पहला दिन था और तभी उन पर हमला हुआ।

सजा के रूप में वह श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर पहरेदारी कर रहे थे। 4 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे अचानक दोषी नारायण सिंह बादल के नजदीक पहुंचा तथा पिस्तौल सुखबीर सिंह बादल की ओर कर फायर किया। पिस्टल निकालते हुए टास्क फोर्स के एक कर्मी ने नारायण सिंह को देख लिया तथा अविलंब उसे रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, तब तक उसने फायर कर दिया था। लेकिन सुरक्षाकर्मियों के अवरोध के कारण यह फायर मिस हो गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...