Punjab News: सिरफिरे दामाद ने ससुराल परिवार के वाहन को लगाई आग, देखें वीडियो

15 दिन पहले भी घर को लगाई थी आग, भाजपा नेता पर लगे आरोप

अमृतसरः यहां एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दामाद ने अपने ससुराल परिवार को मारने की नीयत से 15 दिन पहले घर में आग लगा दी थी जिस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एक बार फिर बीती रात आरोपी दामाद ने उनके जुगाड़ू वाहन को भी आग लगा दी। जानकारी मुताबिक, अमृतसर के रणजीत एवेन्यू सी ब्लॉक में एक गरीब परिवार जुगाड़ू वाहन पर कबाड़ बेचने का काम कर अपने घर का पालन पोषण कर रहा था लेकिन उस परिवार के उपर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब उनके अपने ही दामाद ने उनके जुगाड़ू वाहन को आग लगा दी। दरअसल, उनका दामाद अपने ससुराल वालों से रंजिश रखता है तथा उनसे दहेज की मांग करता है। परिवार वालों ने बताया कि इसी बात को लेकर दामाद ने 15 दिन पहले भी घर को आग लगा दी थी। तब पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पीड़ितों के मुताबिक, पुलिस ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके दामाद ने उनकी बेटी से झूठ बोलकर शादी की थी। आरोपी पहले भी शादीशुदा था लेकिन इस बारे में उसने हमे कुछ नहीं बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि उनका दामाद भाजपा नेता गौतम अरोड़ा का ड्राइवर है जिस कारण पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। परिवार और पूरे मोहल्ले ने इसका विरोध किया और पुलिस से नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि अगर आरोपी पर कार्रवाई की जाती तो आज यह नौबत नहीं आती। उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में एसएचओ रॉबिन स्वान का कहना है कि उन्होंने प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और परिवार की शिकायत के अनुसार जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और जो भी आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...