Punjab News: Dibrugarh Jail में बंद MP Amritpal Singh के साथी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, पढ़े पूरी खबर

Highlights:
  1. दलजीत सिंह कलसी ने चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान के बाद उपचुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया।
  2. कलसी की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि उन्होंने कलसी से डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात की और चुनाव न लड़ने का निर्णय साझा किया।
  3. कलसी का चुनाव न लड़ने का निर्णय पंजाब की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है, खासकर उनके सहयोगियों पर।
गुरदासपुर, 22 अक्टूबर, 2024: पंजाब में चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं उपचुनावों को लेकर अभी तक किसी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। वहीं डेरा बाबा नानक से सासंद अमृतपाल सिंह के साथी दलजीत कलसी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी दलजीत सिंह कलसी ने चुनाव लड़ने का फैसला टाल दिया है। दरअसल, कलसी की पत्नी ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये जानकारी सांझा की है। पत्नी का कहना है कि उन्होंने कलसी से डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात की थी। हाल ही में अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी दलजीत सिंह कलसी ने पहले डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की योजना बनाई थी। लेकिन अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। दलजीत सिंह कलसी को अमृतपाल सिंह का सलाहकार और वित्तीय सहयोगी के रूप में जाना जाता है। वो न केवल अमृतपाल के साथ जुड़ा है, बल्कि उसके राजनीतिक आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा था। चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कलसी ने अपने परिवार और समर्थकों से चुनावी तैयारियों के लिए समर्थन मांगा था। कलसी के इस फैसले का पंजाब की राजनीति पर भी असर देखने को मिल सकता है। कलसी के चुनावी दौड़ से बाहर होने का असर पंजाब की राजनीति पर पड़ सकता है। पहले उनकी चुनाव लड़ने की घोषणा ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को बढ़ावा दिया था। उनके साथी, जैसे कि कुलवंत सिंह और भगवंत सिंह ने पहले ही चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी, कि चुनाव लड़ने पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। कलसी के फैसले के बाद यह देखना होगा कि अन्य सहयोगी अपने चुनावी मंसूबों को लेकर क्या निर्णय लेते हैं।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...