PatialaPunjab News: बेहोश होकर गिरे 24 दिन से आमरण अनशन पर बैठे...

Punjab News: बेहोश होकर गिरे 24 दिन से आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब हरियाणा की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। वीरवार को डल्लेवाल के अनशन के 24 दिन हो चुके हैं। आज उनकी सेहत ज्यादा बिगड़ गई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल दोपहर में बेहोश होकर गिर पड़े। वह बाथरूम गए थे लौटते समय उन्हें चक्कर आ गया और बेहोश होकर गिर गए। उन्हें करीब 10 मिनट बाद होश आया। होश में आने के बाद डल्लेवाल ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डल्लेवाल सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले कहा था कि किसानों के लिए उसके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

वह खुद सीधे या अपने अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से कोई भी सुझाव या मांग कोर्ट के समक्ष रख सकते हैं। सभी हितधारकों के साथ चर्चा कर उचित विचार किया जाएगा। शीर्ष कोर्ट ने यह बात बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कही थी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर सैकड़ों किसान आंदोलनरत हैं। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल जो कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं वह 24 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके अनशन का असर अब हार्ट सहित शरीर के कई अंगों पर लगातार पड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक की संभावना बढ़ गई है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल लगभग 17 एकड़ के मालिक हैं। उनकी पत्नी की 27 जनवरी 2024 को मौत हो गई। मीडिया से बातचीत में उनके बेटे ने गुरपिंदरपाल डल्लेवाल ने बताया कि 4.5 एकड़ जमीन उन्होंने अपने बेटे यानी गुरपिंदरपाल के नाम कर दी है। साथ दो एकड़ अपनी बहु हरप्रीत कौर के नाम सौंप दी है। बाकी की बची हुई 10.5 एकड़ खेती योग्य जमीन उन्होंने अपने पोते जिगरजोत सिंह को सौंप दी है।

जगजीत सिंह डल्लेवाल भारती किसान यूनियन (एकता सिधुपुर) का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गुट के साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई किसान यूनियनों से हाथ मिलाया है। साथ ही एसकेएम (गैर-राजनीतिक) का गठन किया। डल्लेवाल पंजाब के फरीदकोट में स्थित भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के अध्यक्ष भी हैं। ये राज्य के 19 जिलों में काम करता है। कुछ महीने पहले, केएमएम ने एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के साथ मिलकर काम करना शुरू किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...