AmritsarPunjab News: बेटी ने मां पर धंधा करवाने के लगाए गंभीर आरोप,...

Punjab News: बेटी ने मां पर धंधा करवाने के लगाए गंभीर आरोप, रो-रोकर सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, नाबालिग ने अपनी मां पर अवैध धंधा करवाने के गंभीर आरोप लगाए है। लड़की ने इस मामले में कमिश्नर पुलिस क्राइम विरुद्ध वूमन एंड चिल्ड्रन दफ्तर के बाहर रो-रोकर दास्तां सुनाई। जहां एक नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगाई। मीडिया से बात करते हुए लड़की ने बताया कि उसकी मां द्वारा उससे धंधा करवाया जाता था और वह इस बारे में अपने परिवार को बताना चाहती थी, लेकिन उसकी मां उस पर दबाव बनाती थी।

जिस कारण वह अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य को इस बारे में नहीं बता सकी और उसके साथ लगातार दुष्कर्म होता रहा। पीड़ित लड़की ने कहा कि अब उसने हिम्मत करके अपने पिता को ये सारी कहानी बताई, अब पीड़ित लड़की मीडिया के कैमरे के सामने रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही है।

वहीं दूसरी ओर, पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनकी पत्नी द्वारा बेटी के अवैध कारोबार करवाया जा रहा था। जिसकी जानकारी उन्हें 15 दिन पहले ही हुई है। बच्ची के पिता ने कहा कि अब उन्होंने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है और पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं पीड़ित पिता ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं

इन सभी मामलों में जब आरोपी मां से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी बेटी उस पर गलत आरोप लगा रही है और अब जब उससे बात की गई तो उसने कहा कि मेरी बेटी का खुद एक लड़के के साथ अवैध संबंध है। जिसके साथ वह फोन पर बात भी करती रही हैं। लेकिन अब वह सारा दोष उस पर लगा रही है। लड़की की मां ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

वहीं इस मामले में जब हमने पुलिस अधिकारियों से बात की तो महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस मामले को लेकर शिकायत मिली है। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद ही जो भी बनती कार्रवाई होगी वह उनकी टीम के द्वारा की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...