Punjab News: इलाके में गंदे नाले से शव बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः मुस्ताफाद इलाके में गंदे नाले से शव बरामद हुआ है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि शव महिला का है या किसी व्यक्ति का है। बताया जा रहा है कि यह शव रेलवे लाइन के पास गंदे नाले के नीचे पड़ा हुआ था। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि यह एरिया रेलवे विभाग का है और उन्होंने जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। इलाके में शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

इलाका निवासियों का कहना है कि गंदे नाले से गुजरते से एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। उन्होंने बताया कि यहां पर आए दिन युवा नशा करते हैं और कभी-कभी नशे का इंजेक्शन लगाकर उनकी जान भी चली जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने को लेकर अपील की गई है लेकिन पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते आज गंदे नाले में शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मौके पर पहुंचे पुली चौकी विजय नगर के अधिकारी गुरजीत सिंह ने कहा कि हमें शव बरामद होने की सूचना मिली थी, लेकिन यह इलाका रेलवे विभाग के अंतर्गत आता है। जिसके आधार पर हमने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दे दी है, वे मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह शव महिला का है या पुरुष का, यह तो रेलवे विभाग के अधिकारी ही बता सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...