LudhianaPunjab News: गंदे नाले के पास बने क्वार्टरों से शव बरामद, देखें...

Punjab News: गंदे नाले के पास बने क्वार्टरों से शव बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड पर बिहारी कॉलोनी स्थित गंदे नाले के पास बने क्वार्टरों में एक अज्ञात युवक का शव मिला। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि, मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त होने और परिजनों के मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मौके पर मौजूद सुंदर सिंह ने बताया कि इसी जगह के आसपास से यह लगातार डेड बॉडी मिली हैं। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस इलाके में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिसकी चपेट में आकर नौजवान अपनी जान गंवा रहे हैं। उनका मानना है कि इस युवक की मौत भी नशे के कारण ही हुई है।

लोगों के आरोपों पर जवाब देते हुए पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह नशे का मामला प्रतीत नहीं होता। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मौके की बारीकी से जांच की गई है लेकिन वहां से कोई भी नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारी ने अंदेशा जताया कि शायद भीषण गर्मी की वजह से इस युवक की मौत हुई हो। पुलिस ने राहगीरों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पहले के मुकाबले इस इलाके में नशे को लेकर काफी सुधार हुआ है और पहले जैसी स्थिति अब नहीं है। मौत के असल कारणों का पुख्ता खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...