Punjab News: श्री दुर्गियाना मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, उत्साह से खेली होली, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक दुर्गियाना मंदिर में होली का त्यौहार बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। जहां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका, वहीं उन्होंने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कई श्रद्धालु ठाकुर जी को दुर्ग्याणा मंदिर में लेकर आए, जहां लोगों ने ठाकुर जी के साथ भी होली खेली। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि आज वे दुर्ग्याणा मंदिर में होली का त्यौहार मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक होली वृंदावन में खेली जाती है और दूसरी होली अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में खेली जाती है। उन्होंने लोगों से प्रेम और अच्छे रंगों के साथ होली खेलने तथा बिना किसी झगड़े या संघर्ष के इस त्यौहार को मनाने को कहा।

इस अवसर पर पंडित मेघ श्याम ने कहा कि आज होली का त्यौहार है, जिसके चलते मंदिर में भारी उत्साह है और लोग बड़ी संख्या में माथा टेकने आ रहे हैं। वहीं लोगों को ऑरगेनिक रंगों से होली खेलने का भी संदेश दिया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...