Punjab News: टिप्पर-जुगाड़ू रेहड़ा और बाइक की टक्कर में पुल से नीचे गिरा चालक, 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में आज सुबह समराला चौक नजदीक एक तेज-रफ्तार टिप्पर, जुगाड़ू मोटर रेहड़े और बाइक टक्कर हो गई। इस घटना में रेहड़ा चालक पुल से नीचे गिर गया। रेहड़े के नजदीक गुजर रहे बाइक सवार दंपती को भी रेहड़े की टक्कर में घायल हो गए। हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार रेहड़ा चालक सब्जी मंडी की तरफ गलत साइड से आ रहा था। तभी अचानक सामने से आ रहे टिप्पर ने उसे साइड मार दी। जिसके चलते रेहड़े का संतुलित बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में युवक पुल के नीचे गिर गया। खून से लथपथ युवक को तुरंत लोगों ने प्राइवेट अस्पताल भर्रती करवाया। पुल से गिरने वाले युवक की पहचान नहीं हुई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसे के बाद उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं आई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एक पुलिस मुलाजिम ने राहगीरों की गाड़ी में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के तुरंत बाद टिप्पर का ड्राइवर मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल से गिरे व्यक्ति की हालत में सुधार है। एएसआई दविंदर ने कहा कि अभी 2 घायलों की पहचान हुई है। राजेश राम अवतार निवासी दोराहा और लखबीर सिंह निवासी मेहरबान चुंगी के रहने वाले है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना डिवीजन नंबर 7 में रखवाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद टिप्पर चालक की पहचान करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...