ChandigarhPunjab News: Border पर नशा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें...

Punjab News: Border पर नशा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

6 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत तरनतारन पुलिस ने 6 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ़ दीप और हरजीत सिंह, दोनों निवासी गांव ठट्ठी सोहल, तरनतारन के रूप में हुई है।

हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उनकी स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल अकाउंट पर बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर बिल्ला और शाह के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की खेपें भेज रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि ये खेपें ड्रोन की मदद से भेजी जा रही थीं। इस मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।

वही इस मामले मे डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अब तक प्राप्त किए गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

इस अभियान मे एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी हरदीप और हरजीत के नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। डीएसपी (डी) रजिंदर मिन्हास और डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा की निगरानी में सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने एक विशेष ऑपरेशन चलाकर उक्त आरोपियों को तरनतारन के गांव भूसे के क्षेत्र से गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...