Punjab News: सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में शराबी ने मचाया उत्पात, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में 5 दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने सिविल अस्पताल में अपग्रेडेशन के कार्यों का उद्घाटन किया था। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के भी अधिकारी खूब दावे करते है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी कुछ ओर तस्वीर सामने आ रही है। दरअसल, बीती रात सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में एक शराबी घुस आया। उस शराबी की पत्नी भी जच्चा-बच्चा वार्ड में ही दाखिल थी। इस दौरान शराबी ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मरीजों के तमीदारों से बदसलूकी की। इस दौरान सिक्योरिटी गार्डों ने नाइड डयूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम को मामले संबंधी बताया जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने भी उस शराबी को जच्चा-बच्चा वार्ड से बाहर किया लेकिन फिर से पुलिस को चकमा देकर वह वार्डों में घुस गया।

जानकारी देते सन्नी कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी का आप्रेशन से बच्चा हुआ है। शराब पीकर ये व्यक्ति करीब 4 घंटे से हंगामा कर रहा है। इसे पहले नीचे सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस के सुपुर्द भी किया लेकिन अब फिर वार्ड में आकर इसने मेरी पत्नी के पेट पर लगे टांकों पर हाथ लगा दिया जिस कारण लोगों ने इसकी पिटाई भी की। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि इस तरह के लोगों को अंदर घुसने नहीं दिया जाए।

उधर, हंगामा करने वाले व्यक्ति की पत्नी शिव दुलारी ने कहा कि उसकी भी डिलीवरी हुई है। उसके पति ने शराब पी हुई थी। वह हंबड़ा रोड के रहने वाले है। उसे खुद नहीं पता उसके पति को किसने शराब पिला दी है। शराब के नशे में वह हंगामा कर रहा है। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने सिविल अस्पताल की सिक्योरिटी पर उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि अगर इनसे एक शराबी व्यक्ति नहीं संभला तो अगर कोई बड़ी वारदात करने आ जा तो यह क्या करेंगे। लोगों ने अस्पताल में सिक्योरिटी को और मजबूत करने की बात कही।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...