AmritsarPunjab News: थाने में धमाका होने के मामले में DSP का आया...

Punjab News: थाने में धमाका होने के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः मजीठा में थाने के अंदर देर रात जोरधार धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका रात 10.05 बजे थाने में गेट के पास खुली जगह में हुआ। जिसके बाद इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद थाने के गेट बंद कर दिए गए हैं। घटना के बाद पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के DIG सतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं इस धमाके दे दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर खिड़कियां भी टूटी हुई पाई गई।

इस घटना को लेकर मजीठा के स्थानीय पत्रकार ने बताया कि जब वह कवरेज के लिए पहुंचे तो उनका मोबाइल फोन पुलिस ने छीन लिया और कोई कवरेज नहीं करने दिया जा रहा था। जिससे धमाके की आवाज धमाके की आवाज थाने के अंदर से सुनी गई है और यह धमाका मामूली नहीं लग रहा था। उधर, डीएसपी जसपाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी तरह का कोई ब्लास्ट नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि केवल एक पुलिसकर्मी अपनी मोटरसाइकिल के टायर में हवा भर रहा था तभी मोटरसाइकिल का टायर फट गया और बाद में पुलिस कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिल पुलिस स्टेशन से लेकर चला गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि थाने के अंदर किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और कोई शीशा भी नहीं टूटा। वहीं किस पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल का टायर फटा है इसकी जांच सुबह की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...