Breaking NewsPunjab News: ठंड का असर, कहीं हो रहा व्यापार प्रभावित तो कहीं...

Punjab News: ठंड का असर, कहीं हो रहा व्यापार प्रभावित तो कहीं टूरिस्ट Attract, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना/अमृतसरः पंजाब में मौसम में एकदम आए बदलाव के बाद प्रतिदिन धुंध गहरी होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सूर्य देव भी लोगों के साथ आख मिचोली खेल रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की भी संभावना है। ठंड के साथ ही अमृतसर में पर्यटक घनी धुंध के दौरान गुरुनगरी गुरुनगरी पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आकर माथा टेक रहे हैं और गुरु घर की खुशियां प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर इस मौसम के बदलाव के बाद देशभर में होजरी का मैनचेस्टर कहा जाने वाला महानगर लुधियाना सूना पड़ता जा रहा है। कारोबारियों के मुताबिक इस बार मौसम में देरी से बदलाव आने के कारण और चीन से कपड़ा आने के कारण व्यापार काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसका दूसरा कारण ये भी है कि शहर में बढ़ रहे अपराधों के कारण भी दूसरे राज्यों से आने वाले व्यापारी भी यहां आने से डर रहे हैं।

व्यापारियों ने सरकार से अपील की है कि हर चीनी उत्पाद को भारत में बंद किया जाए ताकि दुकानदार कुछ मुनाफा कमा सकें। लुधियाना के मोचपुरा बाजार में एक होजरी की दुकान पर खाली बैठे एक व्यापारी ने बताया कि बाजार में चाइनीज कपड़ा बहुत ज्यादा आ रहा है, जो देशी कपड़ों के मुकाबले सस्ता है जिस कारण ग्राहक चीनी कपड़ों की मांग करते हैं। इसी वजह से स्थानीय लुधियाना में बने गर्म कपड़ों की मांग लगातार कम होती जा रही है।

समूह व्यापारियों ने सरकार से चीनी सामान को भारत में बंद करने की अपील की है और बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी बाजारों में स्थायी रूप से पीसीआर लगवाने की भी मांग की है ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और बाहरी राज्यों से आने वाले ग्राहकों को कोई परेशानी न हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...