Punjab News: रिहायशी इलाके में हुआ धमाका, घर में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: प्रताप बाग के नजदीक रिहाशी इलाके चहार बाग में धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। घर में आग लगने को लेकर लोगों ने दमकल विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने द्वारा पर काबू पाया। परिवार ने बताया कि सिलेंडर कमरे के अंदर पड़ा हुआ था।

इस दौरान वह सब्जी बना रहे थे कि अचानक सिलेंडर के रेगुलेटर को आग लग गई। आग लगने के बाद उन्होंने काबू पाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई। जिसके आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे के दौरान घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं लेकिन आग के कार घर में पड़ा सामान जल कर राख हो गया।

वहीं दमकल विभाग के कर्मी रविंदर ने बताया कि उन्हें फगवाड़ा गेट के पास चहार बाग में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। घटना में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घर में सामान जलकर राख हो गया। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। 3 गाड़ियों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...