Punjab News: फर्जी Travel Agent पीयूष डोगरा गिरफ्तार, देखें वीडियो

Passport और कई नकली Document मिले

मोहालीः सेक्टर-67 में स्थित CP 67 मॉल में मोहाली पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंट के दफ्तरों में छापामारी की। पुलिस ने मौके पर एक फर्जी ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया। डीएसपी हरसिमरन सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसी चेकिंग की जाती है। हर 15 दिन या महीने में ट्रैवल दफ्तरों सहित अन्य जगहों की जांच की जाती है। आज भी कार्रवाई इसी के आधार पर की गई है। उन्हें ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर शहर के 11 ट्रैवल एजैंट दफ्तरों में छापामारी की। इस दौरान 5 दफ्तर ऑथराइज्ड मिले, इनमें से एक गैर कानूनी ढंग से चलाया जा रहा था। जो एसटीजी के नाम से चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने मौके पर एजेंट पीयूष डोगरा, सुरिंदर कुमार जो जानीपुर जम्मू के रहने वाले है के नाम पर एफआईआर दर्ज की है। मौके से पीयूष डोगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। एजेंट के दफ्तर से लोगों के पासपोर्ट और नकली दस्तावेज बरामद हुए। कई लोगों के साथ 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी कि इस एजेंट ने और कितने युवाओं के साथ ठगी की है।    

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...