Punjab News: Love Marriage से नाराज परिजनों ने प्रेमी जोड़े पर किया हमला, व्यक्ति की हालत नाजुक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सराभा नगर में प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज करवाई। दोनों की शादी के परिजन काफी नाराज चल रहे थे। वहीं हीरो बेकरी चौक के नजदीक लोगों में उस समय दहशत का माहौल पाया गया जब देर रात नाराज चल रहे परिजनों द्वारा प्रेमी जोड़े पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा हैकि युवती के भाई व चाचा ने तेजधार हथियारों से व्यक्ति से सरेआम मारपीट की। इस दौरान और बीच बचाव करने आई युवती पर भी हमला कर दिया। हमालावर युवक के बेहोश होने पर मौके से फ़रार हो गए। घायल पति पत्नी को लोगो की सहायता से ईएसआई अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को सिविल अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने युवती को प्रथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे चंडीगड़ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़तों की पहचान 25 वर्षीय रोशन और पत्नी 24 वर्षीय हीना निवासी गांव झामट साउथ सिटी नजदीक जनपथ इन्क्लेव निवासी के रूप में हुई है। दोनों की 4 साल पहले लव मैरिज हुई थी। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान घायल हीना का कहना है कि उसने 4 साल पहले रोशन से लव मैरिज की थी। उसके हीरो बेकरी के नजदीक सराभा नगर इलाके में मायके है। देर रात पति के साथ मायके आई हुई थी। उसका कहना है कि वह मायके घर से अपने पति के साथ सुसराल जाने की तैयारी कर रही थी और उसका पति बाइक लेने बाहर रोड पर गया था। इस दौरान वहां पर पहले से घात लगाए उसके भाई व चाचा उसके पति से तेजधार हथियारों से मारपीट करने लगे। जब वह मौके पर पहुंची तो और बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके भाई-बहन चाचा ने उसके भी सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति पर ताबड़तोड़ किरपाण से करीब आधा घंटे तक मारपीट करते रहे। उसका कहना है कि उसका पति जब खून से लथपथ हालत में बेहोश होकर सड़क पर गिर गया और वह भी बेसुध हो गई। जिसके बाद भाई व चाचा मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को ज़ख़्मी हालत में ईएसआई अस्पताल दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टर ने देर रात दोनों को सिविल अस्पताल भेज दिया। पीड़त हीना के मुताबिक सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी और उसके पति को इलाज के लिए दाखिल कर लिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक घायल रोशन के बाए हाथ की उंगली कट गई थी और दहनी बाजू में फ्रैक्चर व घाव और उसके सिर पर गहरे घाव होने के कारण उसकी हालत नाजुक देख उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक मामले की सूचना थाना सराभा नगर की पुलिस को दे दी गई है।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...