पटियालाः खनौरी और शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन 2.0 का एक साल पूरा हो गया है। आज इस उपलक्ष्य पर खनौरी बॉर्डर पर एक बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर किसान नेता जगजीत सिंह देशवासियों के नाम महत्वपूर्ण संदेश देंगे।
दरअसल, जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को भी 78 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं महापंचायत से पहले किसान ने बलदेव सिंह सिरसा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों की महा पंचायत से पहले किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस बीच किसान जहां निराश हो गए, वहीं डॉक्टरों की टीम जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने बलदेव सिंह सिरसा की हालत को ध्यान में रखते हुए उन्हें पटियाला अस्पताल में रेफर कर दिया है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने कहा कि बलदेव सिंह सिरसा को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उन्हें एंबुलेंस के जरिए पटियाला के राजिंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद खनौरी बॉर्डर पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने बलदेव सिंह सिरसा का चेकअप किया। चैकअप के बाद बलदेव सिंह सिरसा को तुरंत एंबुलेंस से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया। दूसरी ओर शंभू बॉर्डर पर वीरवार (13 फरवरी) को महापंचायत की जाएगी, जिसमें हिस्सा लेने के लिए किसानों की आमद का सिलसिला शुरू भी हो गया है।Punjab News: किसान नेता बलदेव सिरसा की बिगड़ी तबीयत#BaldevSirsa #PunjabNews #KisanAndolan #BreakingNews #Punjab #News pic.twitter.com/hB5WXbkfZZ
— Encounter India (@Encounter_India) February 12, 2025
