LudhianaPunjab News : अस्पताल से बाहर आने के बाद किसान नेता डल्लेवाल...

Punjab News : अस्पताल से बाहर आने के बाद किसान नेता डल्लेवाल का पहला बयान आया सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। किसान‌ नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने डीएमसी अस्पताल से बाहर आकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान पुलिस द्वारा उनको डिटेन किए जाने के मामले में जानकारी दी। डल्लेवाल ने बताया कि किसान मोर्चे के दौरान पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें डिटेन किया था ताकि मोर्चे को खत्म कर दिया जाए, लेकिन सुखजीत द्वारा मरण व्रत रखकर मोर्चा जारी रखा गया। वहीं उन्होंने अस्पताल में अपने मेडिकल चेकअप को लेकर कहा कि उनका किसी भी प्रकार का कोई मेडिकल चेकअप नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अच्छा होता श कि डॉक्टर व प्रशासन की टीम उनके साथ इस प्रेस वार्ता में बैठती और मेडिकल चेकअप को लेकर बातचीत करते। मरण व्रत को लेकर डल्लेवाल ने कहा कि वह जारी रहेगा।

दरअसल , पंजाब पुलिस ने डल्लेवाल को रिहा करने की बात मान ली थी। जिसके बाद किसान डल्लेवाल को लेने के लिए खनौरी बॉर्डर से लुधियाना के लिए रवाना हो गए थे। डल्लेवाल ने अस्पताल के बाहर मौजूद किसान नेताओं को मैसेज पहुंचाया था कि उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत न किया जाए। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर मोर्चे में शामिल होंगे। उनका मरणव्रत जारी रहेगा। डल्लेवाल के आने के बाद एक दिसंबर के प्रदर्शन को लेकर फैसला होगा।

दरअसल, 26 नवंबर को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत शुरू करना था। इससे पहले रात 2 बजे पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें खनौरी बॉर्डर पर टेंट से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें लुधियाना के DMC अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर मीटिंग की। जिसमें फैसला हुआ कि पूर्व सैनिक सुखजीत सिंह हरदो झंडे खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत पर बैठेंगे। आज उनके मरणव्रत का चौथा दिन है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...