MohaliPunjab News: किसानों ने फिर खोला मोर्चा, किया Delhi कूच का ऐलान

Punjab News: किसानों ने फिर खोला मोर्चा, किया Delhi कूच का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः किसानों ने एक बार फिर से केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, मीटिंग में एक बार फिर किसानों ने दिल्ली कूच करने के फैसला किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से ही दिल्ली के लिए बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के कूच किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा पिछले 9 माह से किसान चुप बैठे हैं, लेकिन तत्कालीन सरकारों की ओर से उनकी उपेक्षा की जा रही है। इस कारण उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

किसानों ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस करके का कि वह 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह 26 नवंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिस दिन खनोरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे उस दिन से सरकार को 10 दिन का समय दिया जाएगा। अगर कोई समाधान निकला तो ठीक, नहीं तो 6 दिसंबर को दिल्ली की और कूच करेंगे। किसानों का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद बार्डर नहीं खओला गया है। वह 9 महीने से चुप बैठे हैं, सरकार ने कोई समाधान नहीं किया है। आगे किसानों ने कहा कि वह दिल्ली ट्रैक्टर-ट्रालियों में ही जाएंगे, क्योंकि इसमें उनका राशन व टैंट का सामान होता है।

बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे पर अनशन शुरू करेंगे। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में आंदोलन समाप्त करते समय किसानों की मांगों को लिखित रूप से स्वीकार कर लिया था, लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आवश्यक डीएपी उपलब्ध कराने में भी विफल हो रही है। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की अनदेखी के खिलाफ 26 नवंबर से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे में अनशन शुरू करेंगे। इस दौरान किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि अनशन के दौरान डल्लेवाल की जान जाती है, तो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...