ChandigarhPunjab News : किसानों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

Punjab News : किसानों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा के शंभू खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन-2.0 को एक साल से अधिक का समय हो गया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 5 मार्च को 100 दिन पूरे हो रहे हैं।पिछले कुछ दिनों से जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन अब उसमें सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर रख रही है। किसानों का कहना है कि डल्लेवाल ने साफ कर दिया है कि वह मोर्चे पर डटे रहेंगे। साथ ही वह किसी तरह का खाना नहीं ले रहे हैं।

वह केवल हरियाणा के किसानों द्वारा खेतों से लाए गए जल को पीकर ही जीवन यापन कर रहे हैं।  इस मौके पर खनौरी मोर्चे पर 100 किसान एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। केंद्र सरकार से किसानों की 7वें राउंड की मीटिंग 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी। उससे पहले किसानों ने आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई है।

इसके साथ ही देशभर में जिला व तहसील स्तर पर भी भूख हड़ताल होगी। जबकि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर खनौरी और रत्नपुरा किसान मोर्चे पर महिला किसान महापंचायत आयोजित की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...