FirozpurPunjab News: किसानों का ऐलान, अब National Highway-54 किया जाएंगा जाम

Punjab News: किसानों का ऐलान, अब National Highway-54 किया जाएंगा जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Highlights:
  1. भारतीय किसान यूनियन ने 6 नवंबर को नेशनल हाईवे-54 को जाम करने की घोषणा की है।
  2. किसानों का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे वे नाराज हैं।
  3. यूनियन नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि मामला रद्द कर दिया गया है, जो कि किसानों के लिए अस्वीकार्य है।
फिरोजपुर, 4 नवंबर 2024: भारतीय किसान यूनियन द्वारा नेशनल हाईवे-54 जाम करने का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले समय के दौरान पैसों के लेनदेन संबंधी भारतीय किसान यूनियन पंजाब के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह गिल करमूंवाला द्वारा फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति पर मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बावजूद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अब तक प्रशासन द्वारा कोई बनती कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते किसानों ने 6 नवंबर को हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान फरमान सिंह संधू ने आरोप लगाया कि मामले संबंधी एफआईआर दर्ज करने के बाद प्रशासन द्वारा फिरोजपुर के एक विधायक के इशारे पर आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही। बताया जा रहा हैकि मामले संबंधी भारतीय किसान यूनियन पंजाब कई बार जिला फिरोजपुर प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मिल कर मामले में नामजद व्यक्ति के खिलाफ चालान पेश करने के बारे में कह चुकी है। यूनियन नेताओं ने कहना है कि अब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कह दिया है कि उक्त व्यक्तियों पर दर्ज किया गया मामला रद्द कर दिया गया है। इसके विरोध में यूनियन द्वारा 6 नवंबर 2024 को ज़ीरा के गांव बंडाला पुराना-लहिरा रोही के पास नेशनल हाईवे 54 को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...