Punjab News: दशहरा ग्राउंड एकत्रित हुए किसानों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

अमृतसरः किसानों द्वारा आज पंजाब भर में रोष पाया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा पंजाब में माहौल ना खराब हो इसके लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं मजदूर संघर्ष समिति द्वारा रंजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड में हजारों की संख्या में किसान एकत्रित हुए और उन्होंने बीते दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के कहने पर सीएम भगवंत मान की सरकार ने किसानों को बातचीत के बहाने बुलाकर उन्हें डिटेन किया है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है। पहले जब भी दुश्मन देशों के साथ युद्ध होता था, तो भरोसा करते हुए बातचीत होती थी।

पहली बार हुआ है कि आप सरकार ने केंद्र सरकार के कहने पर शंभू बार्डर और खनौरी बार्डर पर किसानों और मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई की। बीते दिन बॉर्डर पर की गई कार्रवाई से उनका लाखों रुपए का हमारा सामान खराब हो गया। किसानों ने कहा कि आने वाले समय में पुतले फूंके जाएंगे। आज हजारों की संख्या में किसानों द्वारा पंजाब भर में धरने चल रहे हैं, जिनमें अमृतसर भी शामिल है। उनकी मांग है कि प्रशासन ने जिन नेताओं को गिरफ्तार किया हैं, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। वहीं बॉर्डर पर जो सामान खराब हुआ है, उसकी भरपाई की जाए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...