ChandigarhPunjab News: CM Bhagwant Mann के साथ आज किसानों की मीटिंग, इन...

Punjab News: CM Bhagwant Mann के साथ आज किसानों की मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए आज शाम 4 बजे पंजाब भवन सेक्टर-3 चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है। हालांकि बीते दिन किसानों द्वारा पंजाब में धान की उचित खरीद ना होने के विरोध में चंडीगढ़ में सीएम मान की रिहायश का घेराव करने की कोशिश की गई थी। इस दौरान बड़ी गिनती में सेक्टर 55 किसान भवन में किसान पहुंचे थे।

लेकिन आज सीएम मान और किसानों के बीच होने वाली मीटिंग में किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), फसलों के सही दाम और अन्य कृषि संबंधी नीतियां शामिल हो सकती हैं। मुख्यमंत्री की यह बैठक किसानों के साथ संवाद स्थापित करने और राज्य में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बैठक की थी।

यह बैठक किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आढ़ती व राइस मिलर्स एसोसिएशन, मजदूर यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक इसका काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। साथ ही मंडियों से धान की लिफ्टिंग का काम भी बंद है, जिसके चलते किसानों की फसल खराब हो रही है। यही कारण है कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 18 अक्तूबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एक हजार किसान, मजदूर, आढ़ती व राइस मिलर्स के पदाधिकारी सीएम आवास जाएंगे और तब तक वह यह मोर्चा जारी रखेंगे, जब तक कि धान की खरीद व उठान का काम शुरू नहीं हो जाता है। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब खरीफ सीजन शुरू होने के इतने दिन बाद भी मंडियों में किसानों की फसल पड़ी है और वह खराब हो रही है। राजेवाल ने कहा कि इसके अलावा वह मंडियों में आने वाले आम आदमी पार्टी की सरकार के सभी मंत्रियों व विधायकों का काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह सभी आढ़तियों ने मंडियों में काले झंडे लगाने का फैसला भी लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...