MogaPunjab News: Car और Bike में भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें...

Punjab News: Car और Bike में भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव धुरकोट रणसिंह के पास देर शाम कार और बाइक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण घटना में बाइक सवार एक लड़के की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों दोस्त घर से दूध लेने निहाल सिंह वाला जा रहे थे कि कार के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर मौजूद गांव के मौजूदा सरपंच जतिंदर सिंह ने बताया कि उसे सूचना मिली थी धुरकोट से मधुए को जाते रोड़ पर एक एक्सीडेंट हो गया है। सरपंच ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे और देखा गांव के कार चालक और बाइक चालक के बीच टक्कर हुई है। सरपंच ने कहा कि लड़के के पिता की एक महीना पहले मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर वह और गांव वासियों पीड़ित परिवार के साथ खड़े है।

मृतक की पहचान 16 वर्षीय जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान करण के रूप में हुई है। वहीं मृतक लड़के के चाचा कुलदीप सिंह ने बताया कि जसप्रीत और उसका घायल दोस्त करण एक ही कक्षा मे पड़ते है। उन्होंने कहा कि दोनों बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए जा रहे थे कि रस्ते में कार और बाइक की भीषण टक्कर हो जाने से जसप्रीत की मौत हो गई, जबकि करण गंभीर रूप से घायल है।

वहीं मौके पर पहुंचे ASI मंगल सिंह ने बताया कि कार चालक गांव की तरफ से जा रहा था और बाइक सवार गांव की ओर आ रहे थे। इस दौरान धुरकोट से मधुए को जाते रोड़ पर दोनों में टक्कर हो गई। घटना में जसप्रीत की मौत हो गई है, जबकि करण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एएसआई ने कहा कि मृतक शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...