LudhianaPunjab News: युवक से मारपीट करने और पगड़ी उतारने के मामले में...

Punjab News: युवक से मारपीट करने और पगड़ी उतारने के मामले में 3 के खिलाफ FIR दर्ज, एक काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 7 आते इलाके में ताजपुर रोड़ पर युवक के साथ बाइक सवार 3 युवकों ने गालियां निकालने के बाद मारपीट की और युवक पीड़ित से चांदी की चैन व नगदी छीनकर फरार हो गए। इस मारपीट में पीड़ित की पगड़ी उतर गई। जिसके बाद इस घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने 3 युवकों पर मारपीट करने और पगड़ी उतारने पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की पहचान करके काबू कर लिया है, जबकि 2 लोग अभी फरार है।

आरोपी की पहचान मोहम्मज ऐजाज निवासी गुरु नानक नगर ताजपुर रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 298, 304, 115 (2), 127 (1), 351 (2), 3(5) BNS के तहत FIR दर्ज की है। व्यक्ति ने कहा कि 48 घंटे में दूसरी घटना सामने आई है। इस दौरान उन्होंने कहा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक को काबू कर लिया है, जबकि 2 अभी भी फरार है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि इससे पहले भी पगड़ी उतरने की घटना को थाने में बैठकर मामले को सुलझाया था। जिसके बाद दोबारा घटना सामने आई है।

व्यक्ति ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 थानों की पुलिस लगाकर एक आरोपी को काबू कर लिया है। दूसरी ओर पीड़ित साहिल प्रीत ने कहा वह 28 नवंबर दोपहर करीब 2.15 बजे अपने दोस्त मनजीत सिंह के साथ ई-कनेडीयन स्कूल ताजपुर रोड के पास मौजूद था। तभी एक बाइक पर 3 युवक आए। बदमाशों ने बाइक रोकर कर उसे गोलियां दी।

उसे अपशब्द बोलकर आरोपियों ने उससे मारपीट की। बदमाशों ने उसकी पगड़ी उतार दी। पीड़ित का आरोप है कि उसके गले में पहनी चांदी की चैन और जेब से 4500 रुपए लेकर हमलावर लेकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी सूद ने बताया कि पीड़ित साहिल प्रीत के बयानों पर एक युवक को काबू कर लिया है, जबकि दो युवक अभी फरार चल रहे है। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक काबू किए गए एजाज नामक युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...