Punjab News: सुबह-सुबह नाकेबंदी पर कार चालकों और पुलिस में हुई फायरिंग, देखें वीडियो

बरनालाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज सुबह-सुबह बरनाला-मानसा मुख्य मार्ग धौला पर युवाओं और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है। इस मुठभेड़ में एक युवक के घायल होने की खबर है। पुलिस के अनुसार युवाओं के पास से एक पिस्तौल, रिवॉल्वर, नशीली गोलियां और अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं। घायल व्यक्ति की पहचान वीरभद्र के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लिए भर्ती कराया गया है।

जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने बरनाला-मानसा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बहुत तेजी से आ रही गाड़ी ने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान एक कार सवार के पैर में गोली लग गई, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां जब्त की गईं। कार सवार व्यक्ति के पास मौजूद हथियार (रिवॉल्वर) को भी बरामद कर लिया गया है। एस.एस.पी बरनाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 10 से 12 मामले दर्ज हैं। ऐसी भी जानकारी है कि इनका संबंध किसी गिरोह से है, लेकिन फिलहाल यह जांच का विषय है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...