MohaliPunjab News: कत्ल केस में काबू विदेशी छात्र ने लॉकअप में की...

Punjab News: कत्ल केस में काबू विदेशी छात्र ने लॉकअप में की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः खरड़ पुलिस ने कत्ल केस में देर रात विदेशी छात्र को गिरफ्तार किया था। दरअसल, खरड़ के अधीन आती सनी एनक्लेव पुलिस चौकी की टीम ने कत्ल केस में तजानिया के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तजानिया की छात्रा नूरु मारी की हत्या उसके बैचमेट ने कर दी जिसके बाद आरोपी जाम्बिया के छात्र सवियर चिकोपेला ने पुलिस लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है कि किस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक विदेशी छात्रों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना में दो दिन पहले तंजानिया की छात्रा नूरु मारी की उसके बैचमेट ने हत्या कर दी। इसके बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार जाम्बिया के 24 वर्षीय छात्र सवियर चिकोपेला ने पुलिस लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सवियर चिकोपेला को बुधवार को तंजानिया की छात्रा नूरु मारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे खरड़ के सनी एन्क्लेव पुलिस चौकी में रखा गया था। बुधवार रात करीब 1 बजे सवियर ने लॉकअप की सलाखों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसे तुरंत खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद खरड़ पुलिस चुप्पी साध ली है। पुलिस चौकी के दरवाजे आज सुबह से बंद है। इस संबंध में मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि उनके संज्ञान में ये मामला है। आरोपित को बुधवार शाम को ही गिरफ्तार किया गया था, जिस ने आत्महत्या कर ली है। हत्या और आत्महत्या के इन मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के आला अधिकारी अब यह जांच कर रही है कि सवियर ने आत्महत्या क्यों की और क्या लॉकअप में पर्याप्त निगरानी नहीं थी।

साथ ही, नूरु मारी की हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। दोनों छात्रों की मौत ने विश्वविद्यालय परिसर में गहरी चिंता और तनाव पैदा कर दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटना से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...