Punjab News: गैंगस्टर गुरजीत सिंह लाडा को Production Warrant पर लाई पुलिस, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस ने 2016 में नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह लाडा के खिलाफ एक्शन लिया है। इस बीच जब गुरजीत सिंह लाडा को बठिंडा जेल से लेकर आए पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। दरअसल, लंबे समय से बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर गुरजीत सिंह लाडा को आज भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा जेल से अमृतसर लाया गया।

जहां गैंगस्टर को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने जहां एक मामले में गुरजीत सिंह को सजा सुनाई, तो वहीं दूसरे मामलों में अदालत में गुरजीत सिंह की केसो की अगली तारीख डाल दी। दरअसल, पटियाला पुलिस और आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटेलीजेंस विंग ने नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह लाडा निवासी डाढ थाना सराय अमानत खां जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया था।

उसके कब्जे से पुलिस ने जाली नंबर वाली एक पजेरो कार, एक 30 बोर पिस्टल समेत 44 कारतूस, जाली वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड और पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक गुरजीत की गिरफ्तारी से पंजाब के ही कई इरादा-ए-कत्ल, डबल व ट्रिपल मर्डर, गाड़ियां लूटने और किडनैपिंग करके फिरौती लेने की संगीन वारदातें ट्रेस हुई थी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...