Punjab News: थाने में ग्रेनेड से हुआ हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी

गुरदासपुरः पंजाब में लगातार थानों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में अमृतसर में थाने के बाहर धमाका होने की घटना सामने आई थी, वहीं अब ताजा मामला बटाला से सामने आया है। जहां पुलिस के अधीन आते थाना घनिया के बांगर में ग्रेनेड से हमले होने की सूचना मिली है। इस घटना की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली गई है, लेकिन दूसरी ओर पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा जिम्मेदारी लेने की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल का पेज भी शोशल मीडिया से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि थाने में पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच रहे है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए बब्बर खालसा ने लिखा कि अलीवाल थाने में पुलिस कर्मियों पर जो ग्रेनेड अटैक हुआ है उसकी जिम्मेदारी हैप्पी पाशिया और गोपी नंवाशहरिया लेते है। बीते दिनी जो पुलिस चौंकियों और थानों पर कार्रवाईयां हुई है पुलिस उस घटना को बाइक के टायर फटने का कारण बता रही है। यह आज एक ओर टायर फटा है। अब पुलिस जवाब देगी कि कौन से मोटरसाइकिल है जिनके टायरों से आग निकलती है। इससे अब अगली चेतावनी पुलिस वालों को है कि अब सिर्फ चौंकियां नहीं बल्कि 6 बजे के बाद जहां भी नाका लगा दिखा तो आगे से वहां पर ग्रेनेड या आईइडी उन नाको पर चलाई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...