Punjab News: सरकारी अस्पताल में झगड़े को लेकर Action में आए सेहत मंत्री, अब होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज अचानक डेरा बस्सी अस्पताल पहुंचे। जहां सेहत मंत्री के अस्पताल में अचानक दबिश के दौरान स्टाफ के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सेहत मंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों से मिल सुविधाओं के बारे में पूछा। वहीं मरीजों से डॉक्टरों द्वारा मिल रहे इलाज के बारे में चर्चा की गई। मीडिया को जानकारी देते हुए सेहत मंत्री ने कहा कि मरीजो ने बताया कि अब अस्पतालों से उन्हें समय पर दवाईयां मुहैय्या हो रही है।

हालांकि अस्पताल में आ रहे मरीजों के लिए स्पेस की कमी पाई गई है, जिसे आने वाले समय में जल्द दूर कर लिया जाएगा। जांच के दौरान अस्पताल में नर्सों की कमी पाई गई। कुछ दिनों तक अस्पताल को नए स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिल जाएगे, जिससे लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल जाएगी।

वहीं कुछ दिन पहले अस्पताल में हुए झगड़े के मामले में सेहत मंत्री ने कहा कि अब नियम बना दिया गया है कि अस्पताल के बाहर चाहे कोई भी पक्ष झगड़ा करें, लेकिन अस्पताल में झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के मामले में दोनों पक्षों को पकड़ लिया गया था और मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान अस्पताल में झगड़ा करने वालों के खिलाफ गैरजमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। वही सेहत मंत्री द्वारा डॉक्टरों से मुलाकात करके अस्पताल का जायजा लिया गया।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...