JalandharJalandhar News: 37 साल बाद आई आपदा को लेकर सेहत मंत्री का...

Jalandhar News: 37 साल बाद आई आपदा को लेकर सेहत मंत्री का आया बयान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में 37 साल बाद दोबारा से बाढ़ आने से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने पंजाब में आई आपदा को लेकर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद करने को लेकर लोगों से अपील की। उन्होंने इस आपदा में पंजाब की मदद करने वाले राज्यों का आभार व्यक्त किया। सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाबी गायकों, एनआरआई, एनजीओ, राजस्थान सहित अन्य राज्यों द्वारा पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद को लेकर आभार व्यक्त किया।

सेहत मंत्री ने कहाकि सोमवार को सीएम भगवंत मान से पंजाब में बाढ़ से ग्रस्त लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ से फसल को हुए नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने का फैसला किया। ंमंत्रिमंडल ने ‘जिसदा खेत, उसकी रेत’ नामक एक योजना को भी मंजूरी दी, जिसके तहत किसानों को बाढ़ के बाद अपने खेतों में जमा रेत निकालने और बेचने की अनुमति होगी। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ में 1.76 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

बाढ़ में अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले परिवारों को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घरों का सर्वेक्षण किया जाएगा। सहकारी समितियों और राज्य कृषि बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों के लिए कर्ज चुकाने की समयसीमा 6 महीने बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने तक कोई किस्त नहीं देनी होगी और उस पर कोई ब्याज भी नहीं जोड़ा जाएगा।

राज्य सरकार मवेशियों, बकरियों और मुर्गी पालन के नुकसान के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार संकट की इस घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है। वहीं सरकार द्वारा गांवों में बीमारियों से बचने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी पंजाब के दौरे पर है, ऐसे में सरकार को आस है कि पीएम मोदी 20 हजार करोड़ रुपए देने का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मीटिंग करके शहर में गंदे पानी से फैलने की बीमारियों की रोकथाम के लिए आदेश जारी किए गए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...