LudhianaPunjab News: पप्पी पराशर और रवनीत बिट्टू में हुई तीखी नोंकझोंक, देखें...

Punjab News: पप्पी पराशर और रवनीत बिट्टू में हुई तीखी नोंकझोंक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आप विधायक ने बिट्टू को कल्ले नाल कल्ला आण दी दित्ती धमकी

लुधियानाः नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देर रात आप कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं माहौल गरमा गया। सूफिया चौक के पास भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देर रात जहां रवनीत बिट्टू गाड़ी में सिक्योरिटी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, वहीं दूसरी ओर आप विधायक पराशर पप्पी भी साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जहां बिट्टू भाजपा नेता को होटल में बंधक बनाने के आरोप लगाते रहे, वहीं आप विधायक बिट्टू पर गाड़ी में खड़े होकर लोगों को गालियां निकालने के आरोप लगाते रहे। मीडिया से बात करते हुए आप विधायक ने कहा कि बिट्टू 150 लोगों की सिक्योरिटी के साथ गुंडागर्दी कर रहा है। उन्होंने बिट्टू को कल्ले नाल कल्ला आण दी धमकी देते हुए कहाकि कि बिट्टू जहां मर्जी टाइम डाल लें वह आ जाएंगे। आप विधायक ने कहा कि बिट्टू पहले 700 किसानों की मौत आरोपी है और अब उस नेता को लेकर हंगामा कर रहे है जो होटल में शराब बांट रहा है। विधायक ने कहा कि मौके पर अभी एक पेटी बरामद हुई है, उन्हें पता चला है कि वहां पर 70 पेटियां मौजूद थी जो बांटी जानी थी। घटना स्थल पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल पहुंचे और मामले को शांत करवाया। जिसके बाद इस मामले में भाजपा प्रत्याशी के पति समेत दो अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी आप कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार शाम 4 बजे खत्म हो गया था। यहां चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शराब का जो वीडियो सामने आया है, वह अभी भी संदिग्ध है। मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रात करीब साढ़े 12 बजे तक मौके पर ही रखा। उनसे पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने शराब की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी भी की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...