Punjab News: शिवलिंग खंडित मामले में हिंदू संगठनों में रोष, Police को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

लुधियानाः जिले के खन्ना में स्थित शिवपुरी मंदिर में 15 अगस्त को चोरी व शिवलिंग खंडित करने का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं हिंदू संगठनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को दोबारा 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि 26 अगस्त तक किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आरोपी नहीं पकड़े गए तो इस मसले को लेकर बनाई कमेटी अगली रणनीति तैयार करेगी। इस अल्टीमेटम के बाद 2 हिंदू नेताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का ऐलान भी किया।

दरअसल, चोरी व बेअदबी के आरोपियों का कोई अहम सुराग न मिलने पर शिवपुरी मंदिर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में अनुज छाहड़िया ने कहा कि 15 अगस्त को नेशनल हाईवे पर धरने के दौरान डीआईजी ने रविवार तक का समय मांगा था। सोमवार शाम तक पुलिस ने इस केस में क्या सफलता हासिल की है, उसके बारे में बताया जाए। अब तक आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए, कारण बताया जाए। इसके बाद कई अन्य हिंदू नेताओं ने भी पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया।

इसी बीच एसपी (आई) सौरव जिंदल ने लोगों से कहा कि पुलिस सिर्फ इसी वारदात को लेकर काम कर रही है। काफी सुराग मिले हैं जिनका खुलासा करने से जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस को सिर्फ 15 दिनों का समय दिया जाए। तब तक आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इसके बाद सभी ने सलाह मशविरा करके 7 दिन का समय देने पर सहमति जताई। बैठक के बाद शिवसेना पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह लाडी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। यह पहली बार नहीं हुआ। पंजाब के विभिन्न जिलों से मंदिरों में चोरियां और बेअदबी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

खन्ना में जिस तरीके से शिवलिंग को खंडित किया, साफ जाहिर है कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।उधर, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल ने कहा कि पुलिस पहले दिन से दिन रात इस वारदात को ट्रेस करने में लगी है। काफी सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी हैं। जिसके बाद लीड भी मिली है। इस पर काम जारी है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं एसपी ने कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों की फुटेज भी जारी की हैं। इस बारे में सूचना देने वालों को पुलिस इनाम देगी।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...