Punjab News: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के उधम सिंह नगर में कबाड़ की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं कबाड़ की दुकान में आग लगी देख लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राकेश ने बताया कि रात 2 बजे उसे फोन आया कि कबाड़ की दुकान में आग लग गई। जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी।

दमकल विभाग की टीमों द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा था। राकेश ने बताया कि संदीप की दुकान में यह आग लगी है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि दुकान के पीछे से दीवार को तोड़कर व्यक्ति घुसा और उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना से 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित के अनुसार दुकान में एक से डेढ़ बजे आग लगी। पीड़ित ने कहाकि उसका किसी के साथ झगड़ा नहीं है। वहीं देर रात दुकान को बंद करके चला गया था। लेकिन देर रात उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...