Punjab News: इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने बेरहमी से पड़ोसी महिला को पीटा, देखें CCTV

मोहालीः जिले के डकोली की ग्रीन सिटी सोसाइटी में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस घटना को लेकर व्यक्ति ने पड़ोसी महिला पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति हाथ में नुकीली चीज लेकर आता है और महिला पर उससे हमला कर देता है। वहीं चीख पुकार सुनकर अन्य महिला आती है तो व्यक्ति उस पर भी हमला करने की कोशिश करता है। इस घटना में महिला के सिर से खून निकलने लगता है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुटेज में पीसीआर की टीम मौके पर आती है। जहां लोगों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दी जाती है। जिसके बाद पुलिस व्यक्ति को काबू करके थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में बुजुर्ग महिला के सिर पर चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बुजुर्ग माता का कहना है कि पूरा मोहल्ला इकट्ठा होकर पुलिस स्टेशन व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देने के लिए गया था। जहां उन्होंने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति गालिया निकालता है और मोहल्ले के बच्चों को तंग करता है। महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मियों द्वारा घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...