Breaking NewsPunjab News: Immigration द्वारा लाखों की ठगी के मामले में Jalandhar Police...

Punjab News: Immigration द्वारा लाखों की ठगी के मामले में Jalandhar Police ने 2 को किया काबू, युवक की जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में नीतिश और सागर नामक व्यक्ति द्वारा चौकी आत्मपार्क स्थित इमीग्रेशन दफ्तर द्वारा लाखों की धोखाधड़ी के मामले में जालंधर पुलिस लुधियाना पहुंची। मामले की जानकारी देते पूजा की बहन पूनम ने कहा कि दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। महिला ने आरोप लगाए है कि नीतिश के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पूनम ने कहा कि सागर पर कई पर्चे दर्ज है और उसके बावजूद वह सरेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि नीतिश के खिलाफ हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के वारंट भी जारी हो चुके है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

इस दौरान जालंधर पुलिस आज लुधियाना में इमिग्रेशन दफ्तर पहुंची, जहां एक लड़का और लड़की को राउंडअप किया गया है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं द्वारा इमिग्रेशन की ओर से वीडियो बना रहे व्यक्ति की जमकर छित्तर परेड की गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें महिलाओं ने आरोप लगाए है कि उक्त युवक जालंधर से इमिग्रेशन कर्मियों द्वारा भेजा गया था और वह उनकी वीडियो बना रहा था। दूसरी ओर मनीष ने कहा कि वह उसकी बहन किसी मामले में लाया गया था।

जहां पर एक युवक द्वारा उसकी वीडियो बनाई जा रही थी। मनीष ने कहा कि उसे नहीं पता कि वह युवक कौन है। मनीष ने कहा कि पहले से 2 युवक उसकी बहन की रैगिंग कर रहे थे। जब उसने दोनों को हटाया तो उन्होंने गाली गालौच शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। मनीष ने आरोप लगाए है कि उक्त युवक द्वारा उसकी बहन की वीडियो बनाकर पता नहीं वह किसे भेजने लगा था। जिसके विरोध करने पर युवक भड़क गया। मनीष ने आरोप लगाए है कि 2 घंटे से युवक द्वारा उनके बारे में किसी को जानकारी दी जा रही थी। मनीष ने आरोप लगाए है कि युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उससे पूछना चाहिए कि वह किसके लिए यह काम कर रहा था।

वहीं, लुधियाना पुलिस का कहना है कि दो पार्टियों द्वारा हंगामा होने की सूचना मिली थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि जालंधर से थाना 4 की पुलिस किसी मामले में लुधियाना आई है। लड़का-लड़की को राउंडअप करके थाना लाया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जालंधर में 27 नंबर एफआईआर दर्ज हुई है, जिसको लेकर अभी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है। जालंधर पुलिस ने कहा कि उक्त दोनों द्वारा 4 लोगों से 9 लाख की ठगी मारी गई है। जिसके तहत थाना 4 में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...