Punjab News: 14 वर्षीय बच्चे के कत्ल मामले में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी ढेर, देखें वीडियो

अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं 14 साल के गुरसेवक के हत्या के मुख्य आरोपी कुलबीर सिंह का महता गांव खब्बे राजपूता में कराए गए फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुलबीर को पैर में गोली लगी। घायल कुलबीर को पुलिस ने गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जंडियाला गुरु रविंदर सिंह ने बताया कि कत्ल मामले में कुलबीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरा साथी अभी फरार हैं।

डीएसपी ने कहाकि जब थाना महिता के एसएचओ की अगुवाई में पुलिस कुलबीर को हथियार की बरामदगी के लिए निशानदेही पर लेकर गई, तो उसने मौके का फायदा उठाते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने एक तूत के पेड़ के नीचे छुपाई गई पिस्तौल निकाल ली और अचानक पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव खब्बे राजपूता का गुरप्रीत सिंह सेना में तैनात है और क्लब की तरफ से फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने आया था।

इसी गांव के अमर नाम के युवक और उसकी मां के बीच 5 साल पुरानी दुश्मनी चल रही थी। अमर और उसकी मां ने गुरप्रीत सिंह पर गोली चला दी, लेकिन गोली गलती से गुरसेवक को लग गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या केस में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल था। मुकाबले के दौरान पुलिस ने कुल तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक हवा में गई। कुलबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस अगली जांच में लगी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...