LudhianaPunjab News: विवादों में घिरा Jaggi Chicken Corner, लगे तेजधार हथियार से...

Punjab News: विवादों में घिरा Jaggi Chicken Corner, लगे तेजधार हथियार से मारपीट करने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित जग्गी चिकन कॉर्नर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां चिकन कॉर्नर के कर्मियों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी के आरोप लगे है। पीड़ितों ने आरोप लगाए है कि ताजपुर रोड पर जग्गी चिकन कॉर्नर अवैध रूप से लोगों को शराब परोसता है और आए दिन नशे में धुत लोग सड़क पर शोर-शराबा व गाली-गलौज करते हैं।

पीड़ितों ने कहा कि मोहल्ला निवासियों ने घटना की शिकायत कई बार चिकन कॉर्नर के मालिक को की है, लेकिन वह इस मामले को हल करने की बजाए खुद ही उनके साथ झगड़ा करने लग जाता है। पीड़ित धर्मवीर ने बताया कि आज सुबह साढ़े 9 बजे एक शराबी उसके घर के बाहर उल्टियां कर रहा था, जब उसने इसकी शिकायत चिकन कॉर्नर पर की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हथियारों से हमला कर दिया।

धर्मवीर ने बताया कि जब उसकी पत्नी और बेटा बचाव के लिए आगे आए तो उक्त हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...