Punjab News: सरेआम कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारन: पंजाब में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर रात सरेआम बदमाशों ने कृषि स्टोर में मौजूद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ ​​नोनी पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी नौशेरा पन्नुआं के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नोनी मशहूर कबड्डी खिलाड़ी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह विदेश में बैठे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता का चचेरा भाई भी था, जिस पर रंगदारी समेत कई अन्य आपराधिक मामले हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी करीब 1 माह पहले ही शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस घटना को किसने अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने बेटे की हत्या को लेकर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...