Punjab News: दरबार साहिब पहुंचे केजरीवाल, CM Mann को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को आज 3 साल पूरे होने पर पार्टी सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता केजरीवाल CM भगवंत मान के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे। इस दौरान आप के कई बड़े चेहरों ने आज सचखंड श्री दरबार साहिब में गुरु साहिबान का शुक्रिया अदा किया और उन्होंने सचखंड श्री दरबार साहिब में पंजाब की तरक्की के लिए अरदास की।

दरबार साहिब नतमस्तक होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 3 साल पहले शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी के पैतृक गांव खटकड़ कलां में उन्होंने रंगला पंजाब बनाने की कसम खाई थी और आज उस दिन को तीन साल बीत चुके हैं और वह भगवान का शुक्रिया अदा करने आए हैं कि जिस सपने को लेकर वह पंजाब के लिए निकले थे और उस सपने पर काम कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पंजाब में कई विकास कार्य भी किए हैं और पंजाब सरकार पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और पंजाब में नशाखोरी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आज मैंने भगवान से प्रार्थना भी की है कि वह इसी तरह से 2 साल और पंजाब की सेवा करते रहें और आने वाले चुनावों में उन्हें फिर से पंजाब की सेवा करने का मौका मिले।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान ही पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर 5 साल पूरे करेंगे और अगले 5 साल भी यही मुख्यमंत्री रहेंगे। बता दें, बीते दिन ही केजरीवाल अमृतसर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री इंद्रबीर निज्जर के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। आज वह पंजाब के विधायकों से भी मीटिंग करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...