Breaking NewsPunjab News: Police और किसानों में हुआ लाठीचार्ज, 3 SHO घायल, देखें...

Punjab News: Police और किसानों में हुआ लाठीचार्ज, 3 SHO घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः किसानों और पुलिस में झड़प होने की घटना सामने आई है। देर रात किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। दरअसल, संगरूर जिले के किसान बठिंडा के तलवंडी साबो के नजदीक गांव में गुजरात गैस पाइपलाइन का विरोध करने जा रहे थे। मानसा में पुलिस ने नाकाबंदी कर किसानों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए लाठी चार्ज किया, जवाब में किसानों ने भी पुलिस पर लाठियां बरसाई।

इस झड़प में कई पुलिस अधिकारी और किसान जख्मी हुए हैं। वहीं इस घटना में 3 SHO जख्मी हुए है। बताया जा रहा है कि SHO भीखी के दोनों हाथ टूट गए। घायलों में SHO गुरवीर सिंह, दलजीत सिंह और जसवीर सिंह शामिल है। दरअसल, गुजरात से जम्मू के लिए डाली जा रही गैस पाइपलाइन के बठिंडा में अधूरे पड़े काम को पूरा करवाने के लिए अब प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन मोड पर आ गया है। पाइपलाइन डालने के लिए तलवंडी साबो ब्लाक के गांवों से शुरूआत की जा रही है। किसानों ने अधिक मुआवजे की मांग को लेकर काम शुरू नहीं होने दे रहे। इसलिए कंपनी ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में केस दायर किया है।

मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होनी है। इस कारण अब प्रशासन ने काम शुरू करवाया है। बीते दिन सुबह जब प्रशासन की टीम गांव लेलेवाला में पाइपलाइन डालने के काम करने पहुंची तो किसानों ने उन्हें रोक दिया। विरोध कर रहे करीब 15 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस बीच किसानों ने घोषणा की है कि हर वीरवार को गांव में विरोध किया जाएगा। कुछ किसान गांवों में कम और कुछ अधिक मुआवजा देने की बात कर रहे है। जबकि कंपनी ने किसानों की सहमति का दावा करते हुए हाई कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट ने आदेश दिए थे कि प्रशासन व पुलिस पाइपलाइन डालने के लिए कंपनी का सहयोग करे।

उधर, बीकेयू एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी खेत मालिक किसानों को कम मुआवजा दे रहे है। कंपनी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन की मौजूदगी में लिखित समझौता कर किसानों को 24 लाख प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया था लेकिन अब कंपनी वादे से मुकर रही है। कंपनी को सभी किसानों को एक जैसा मुआवजा देना चाहिए। किसी को अधिक मुआवजा दिया जा रहा है तो किसी को कम मुआवजा दिया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...