LudhianaPunjab News: कोर्ट परिसर में वकील पर हुआ हमला, पगड़ी उतरने के...

Punjab News: कोर्ट परिसर में वकील पर हुआ हमला, पगड़ी उतरने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले की कोर्ट में वकील के साथ व्यक्तियों द्वारा हाथापाई होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना वकीलों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद वकीलों ने धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि एडवोकेट नरिंदर सिंह पर नाजर रूम के कर्मियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एक वकील ने बताया कि कोर्ट के वकील का देर रात पर्स चोरी हुआ था। जिसके बाद पीड़ित वकील को पता चला कि सिविल नाजर के रूम में पर्स पड़ा हुआ है।

इस दौरान जब उन्होंने पर्स मांगा तो कर्मियों द्वारा पर्स को लेकर वेरिफिकेशन की गई। इस दौरान वकील ने आरोप लगाए है कि उक्त कर्मियों ने वकील से पिता नाम पूछने के बाद गलत शब्दावली का प्रयोग किया। आरोप है कि जिसके बाद कर्मियों ने वकील के पर्स से पैसे निकालकर दारू पिलाने के लिए कहा गया। इस दौरान जब वकील ने मना किया तो विवाद हो गया। जिसके बाद पर्स को वकील को कर्मियों द्वारा लौटा दिया गया। आज सुबह नाजर रूम में 8 से 10 कर्मियों ने वकील के साथ कमरे में मारपीट की।

आरोप है कि वकील की घटना में पगड़ी उतर गई। वकील ने कहा कि घटना अन्य वकीलों के सामने हुई है। व्यक्ति ने बताया कि वकील के साथ हाथापाई करने के बाद व्यक्ति जाली तोड़कर मौके से फरार हो गए। जिसको लेकर अब वकीलों में भारी रोष पाया जा रहा है। उनकी मांग है कि जब तक कर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें टर्मिनेट नहीं किया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं अन्य एडवोकेट एसोसिएएशन के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट ने कहाकि यह नरिंदर सिंह पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि सभी वकीलों पर यह हमला हुआ है। हम सभी एक परिवार है।

उन्होंने कहा कि आज व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएंगी और उन्हें डिसमिस करवाया जाएगा। व्यक्ति ने कहा कि सभी वकीलों के सामने एडवोकेट नरिदंर सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि घटना के बाद हमलावारों द्वारा कहा गया कि वह माननीय जज और एडवोकेट की बेेहद करीबी है। व्यक्ति ने कहा कि इस घटना को कभी बर्दाश नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का वादा किया है तथा कहा है कि घटना की शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...