Punjab News: 4 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें मामला

लुधियानाः वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। आज नामाकंन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। जिसके बाद से वोटों के लिए नेताओं द्वारा प्रचार जोरों किया जाएगा। वहीं इस चुनावों को ध्यान में रखते हुए शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, पश्चिमी विधानसभा में होने वाले उप चुनावों के मद्देनजर आबकारी विभाग ने 17 जून शाम 7 बजे से 19 जून शाम 6 बजे तक और 23 जून को वोटों की गिनती तक ड्राई डे घोषित किया है। ऐसे में लुधियाना में 4 दिनों के लिए शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

वहीं विभाग के कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि यह आदेश विधानसभा के आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे में लागू होंगे। कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लुधियाना-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र तथा इसके साथ लगते 3 किलोमीटर के क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस निर्धारित अवधि के दौरान निर्दिष्ट क्षेत्रों में शराब की बिक्री, वितरण तथा सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों तथा संस्थाओं को इन प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...